अंतर्राष्ट्रीय मिडवाइफरी दिवस 2025 पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय मिडवाइफरी दिवस 2025 पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग नर्सिंग विभाग ने 5 मई,2025 को “हर संकट में महत्वपूर्ण दाइयां” थीम पर अंतर्राष्ट्रीय दाइयां दिवस मनाया। कार्यक्रम का संचालन नारायण नर्सिंग कॉलेज की डीन सह प्रिंसिपल डॉ.के लता और नारायण नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. श्वेता शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डॉ. महेरा एरम,सीनियर कंसल्टेंट प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल सासाराम बिहार। विशिष्ट अतिथि बिंदु कुमारी,मैट्रन,सदर अस्पताल, सासाराम कार्यक्रम का आयोजन प्रसूति एवं स्त्री रोग नर्सिंग विभाग की टीम द्वारा किया गया। जिसमें रुचि त्रिपाठी,सहायक प्रोफेसर,ज्योति कुमारी नर्सिंग ट्यूटर अंजू सिंह,आरफी यामीन, शुभांगी राज, प्रियंका रानी और अनु कुमारी,बीएससी नर्सिंग छठे सेमेस्टर की छात्राएं और जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राएं शामिल थीं। कार्यक्रम के समापन में विजेता को पुरस्कार दिए गए। जहां मुख्य अतिथि द्वारा दाइयों के महत्व और जीवन में उनकी महत्वपूर्ण उपस्थिति पर जोर दिया गया।

