डॉ.तितियाल के नेतृत्व में अग्रवाल आई अस्पताल का दिल्ली में पहला यूनिट
डॉ.तितियाल के नेतृत्व में अग्रवाल आई अस्पताल का दिल्ली में पहला यूनिट
जे टी न्यूज़, दिल्ली (उषा पाठक) : देश के जाने-माने नेत्र रोग विशेषग्य प्रो.(डॉ.) जीवन सिंह तितियाल की अगुवाई में डॉ.अग्रवाल आई अस्पताल का राजधानी दिल्ली में आज पहले यूनिट का शुभारंभ हुआ। राजधानी के साउथ एक्स पार्ट 2 में एम्स में नेत्र रोग विभाग के प्रमुख रहे पद्मश्री से सम्मानित डॉ.तितियाल ने स्वयं इस यूनिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर एम्स के नेत्र रोग विभाग की प्रमुख डॉ. राधिका टंडन, पूर्व प्रमुख डॉ. हर्षवर्धन आजाद, आई अस्पताल के मुख्य कार्यकारी डॉ.असद अग्रवाल एवं चीफ मार्केटिंग आफिसर आयुष्मान चिरंनेवाला मौजूद थे।
साउथ के इस अस्पताल का देशभर में 250 एवं विदेशों में 10 यूनिटें है। दिल्ली में यह पहला यूनिट है।डॉ.तितियाल के अनुसार अगले महीने के मध्य से यहां आप्रेशन आदि शुरू हो जाएगा।एल.एस.

