सदर अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र,पंडौल में बैटरी चालित ट्राईसाईकिल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सदर अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र,पंडौल में बैटरी चालित ट्राईसाईकिल कार्यक्रम का हुआ आयोजन जे टी न्यूज़, मधुबनी. स्वीप कोषांग, मधुबनी द्वारा यह साईकिल रैली विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर निकाली गई, जिसका उद्देश्य मधुबनी के नागरिकों के बीच मतदान हेतु जागरूकता फैलाना था। रैली को डीपीआरओ परिमल कुमार, एडीएसएस आशीष अमन एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया जो पंडौल बुनियाद केंद्र से चलकर पंडौल बाजार होते हुए वापस बुनियाद केंद्र पर समाप्त हुई। रैली को संबोधित करते हुए सभी दिव्यागजनों को मतदान की महत्वत्ता एवं सक्षम ऐप की जानकारी दी गई। सक्षम ऐप के द्वारा दिव्यागजनों को बूथ पर अनेक प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं जैसे व्हील चेयर की उपलब्धता, पिक एंड ड्रॉप की सुविधा, इत्यादि। साथ ही, रैली में सभी दिव्यांगजन तथा आमजन को शपथ भी दिलाई गई। सभी दिव्यांग लाभुकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, एपिक कार्ड बनाने तथा आम जन को जागरूक करने हेतु अनुरोध किया गया। सभी दिव्यांग रैली में भाग लेकर उत्साहित थे। उक्त कार्यक्रम में सभी बुनियाद केंद्र के कर्मी, अनुमंडल के कार्यपालक सहायक एवं प्रखंड के कर्मीगण ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button