पुलिस भोगेन्द्र कामत के घर के पीछे से बरामद किया 38 बोतल नेपाली देसी शराब
पुलिस भोगेन्द्र कामत के घर के पीछे से बरामद किया 38 बोतल नेपाली देसी शराब 
जे टी न्यूज, मधुबनी. :- जिले के लदनियां पुलिस ने संध्या गस्ती में सोमवार की रात गुप्त सूचना पर कुमरखत गांव में 60 वर्षीय भोगेन्द्र कामत के घर छापेमारी कर घर के पीछे छुपाकर रखे 38 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया है।
पुलिस शराब धंधेबाज भोगेन्द्र कामत को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने कहा कि एस आई प्रियंका कुमारी के बयान पर कांड संख्या- 189 / 025 अंकित कर आरोपी भोगेन्द्र कामत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया है।
थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून को सशक्त बनाने के लिए क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शराब व्यवसायी से जुड़े भोगिन्द्र कामत कुमरखत पश्चिमी पंचायत से वार्ड सदस्य भी हैं।

