नेपाल पत्रकार महासंघ के द्वारा गुरुवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया। राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट, जोगबनी नेपाल। बिहार डेस्क।

 

 

राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट,
जोगबनी नेपाल।
बिहार डेस्क।

नेपाल में विद्युतीय कारोबार कानून के दफा 47 व 48 को निरस्त का मांग करते हुए नेपाल पत्रकार महासंघ के द्वारा गुरुवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया। पत्रकार अर्जुन गिरी सहित गिरफ्तार किये गए अन्य पत्रकार के रिहाई का मांग करते हुए भारत नेपाल सीमा से सटे प्रदेश संख्या एक बिराटनगर में जिला प्रशासन कार्यलय के सामने धरना पर बैठे। नेपाल पत्रकार महासंघ प्रदेश के अध्यक्ष बंधु पोखरेल के नेतृत्व में हुए उक्क्त कार्यक्रम में नेपाल के विद्युतीय कारोबार के दफा 47 व 48 के अन्तर्गत बार बार पत्रकार को गिरफ्तार कर, प्रेस स्वतन्त्रता को खत्म करने पर उक्क्त दफा को खारिज करने को लेकर महासंघ केन्द्रिय समिति के निर्देशानुसार देशव्यापी रुप में उक्क्त विरोध कार्यक्रम किया गया। उक्क्त कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button