*भाजपा के सुयोग्य उम्मीदवार नहीं है, इसलिए वोट नहीं देंगे।*

 

प्रशांत कुमार
समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर/सिंंघिया के विष्णुपुर डीहा में चुनावी चौपाल में इस बात का खुलासा हुआ कि देश को युवा वर्ग की जरूरत है जो आधुनिक तकनीक से विकास के सभी क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान दें सके। गांव के सहनी वर्ग ही नहीं अन्य वर्ग भी पूर्ण बहुमत देने के लिए तत्पर है। बताते चलें कि विष्णुपुर डीहा सिंंघिया प्रखंड में होने के बावजूद भी इसे हसनपुर विधानसभा में कर दिया गया है। जो खगड़िया लोकसभा के अन्तर्गत है। जिसके कारण कोई भी प्रतिनिधि भ्रमण करने नहीं आते हैं। यहाँ की समस्या सिर्फ समस्या ही रह जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां के सांसद और विधायक कभी भी क्षेत्र भ्रमण के लिए नहीं आते हैं।अब हम लोगों को एक मात्र सहारा है मुकेश सहनी। क्षेत्र भ्रमण नहीं करने बावजूद भी वह हम लोगों की समस्या लिखित या मौखिक रुप दोनों स्थिति में सुनता हैं। जानकारी के अनुसार मुकेश का ननिहाल विष्णुपुर डीहा बताया जाता है। पूछे जाने पर कि रिश्ता के अनुसार यह बहुमत सहनी को दिया जा रहा है। चौपाल प्रमुख ने बताया कि रिश्ता बाद में लेकिन सबसे पहले देश और समाज का भविष्य देखा जाता है। वह भविष्य मुकेश सहनी में प्रत्यक्ष रूप में देखे जा रहा हा। अगर यह सत्ता में आते हैं तो हम लोगों को विश्वास है कि हमारी सारी समस्याओं को समाधान करने का प्रयास होगा। राम सहनी, दिलीप सहनी ,मुकेश सहनी ,प्रदीप सहनी, उपेंद्र सहनी, देवनारायण सहनी,वीरेंद्र प्रसाद सिंह, शंकर सहनी, अमर देव साह आदि लोगों ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि सुयोग्य उम्मीदवार को को टिकट नहीं दिए हैं। जिसके कारण हम लोग बीजेपी को पूर्ण समर्थन नहीं देंगे। बीजेपी इस बार अच्छे उम्मीदवार को टिकट दे रहे हैं। अब क्या होता है इस क्षेत्र का चुनावी माहौल वह आने वाले भविष्य में देखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button