*मई दिवस को किसान मजदूरों का राज्यब्यापी प्रदर्शन*

जेटी न्यूज-कार्यालय।

पश्चिम चम्पारण::- जिला में किसान सभा और खेतिहर मजदूर यूनियन द्वारा 1 मई मजदूर दिवस को दिन में 11 बजे से 12 बजे तक जिले भर में प्रदर्शन किया जायेगा। यह कार्यक्रम बिहार राज्य किसान सभा और बिहार प्रान्तीय खेतिहर मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर होगा।

केन्द्र और बिहार सरकार की किसान विरोधी, खेत मजदूर विरोधी एवं जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए निम्नलिखित मांगों के लिये होगा।किसानों को सभी प्रकार के कृषि कर्ज से मुक्ति तथा नया कृषि कर्ज दिया जाय।

भूखों एवं गरीबों को केरल के समान खाने की गारण्टी करें। तीन महीने तक मुफ्त अनाज और 7.5 हजार रुपये मुफ्त दिया जाय।

भारी वर्षा, आंधी एवं ओलावृष्टि से नुकसान हुए फसलों, साग सब्जी, आम लीची आदि के लिये 30 हजार रुपये प्रति एकड़ हर्जाना दिया जाय।
सभी ईख उत्पादकों को चीनी मिलों पर बकाये पैसे का ब्याज सहित भुगतान किया जाय।

सभी परिवार को राशन की गारण्टी किया जाय तथा पॉश मशीन पर अंगूठे का निशान को खत्म किया जाय। मनरेगा मजदूरों को तीन माह का काम या बेरोजगारी भत्ता दिया जाय।

सभी प्रवासियों को भोजन की ब्यवस्था तथा 5 हजार रुपये सहायता दिया जाय। झूठा वादा नहीं किसानों के अनाज की खरीददारी की ब्यवस्था तत्काल किया जाय।

धान की फसल लगाने के लिये सभी किसानों को मुफ्त खाद बीज, पानी, कीटनाशक की व्यवस्था किया जाय।

इस कार्यक्रम को शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए सफल बनाया जाय। इस कार्यक्रम के समर्थन में प्रभुराज नारायण राव, संयुक्त सचिव बिहार राज्य किसान सभा, चांदसी प्रसाद यादव, जिला सचिव पश्चिम चम्पारण जिला किसान सभा, प्रभुनाथ गुप्ता, जिला सचिव पश्चिम चम्पारण जिला खेतिहर मजदूर यूनियन सम्मिलित हैं।

Related Articles

Back to top button