*पैक्स को पीडीएस से अलग करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण: सत्यविंद पासवान*

ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित-जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यविंद पासवान ने जन वितरण प्रणाली से पैक्स को अलग करने के सरकार के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सरकार का हड़बड़ी में लिया गया अदूरदर्शी कदम है।

सरकार के इस निर्णय से पैक्स की साख को धक्का लगा है। बिहार के प्रत्येक पंचायत में पैक्स सुचारू रूप से जन वितरण का कार्य कर रही थी। फिर इस बीच में उन्हें 3 महीने के लिए इस कार्य से अलग कर देना यह सोची समझी रणनीति का हिस्सा है।

सरकार पैक्स को खत्म कर देना चाहती है। सच तो यह है कि वर्तमान सरकार ग्राम स्वराज की परिकल्पना को मजबूत नहीं होने देना चाहती है। पैक्स के अन्य कार्यों के प्रति भी सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट नहीं रहा है।

पैक्स को इतना सबल बनना था कि वह बाज़ार से प्रतिस्पर्धा कर सके, किसानों के फसलों को उचित दर पर खरीद सके। लेकिन नहीं, सरकार उस दिशा में प्रयास न कर उल्टे इसे खत्म करने की ओर अग्रसर है।

यह किसानों कि भावनाओ का अपमान है। सरकार इस फैसले पर विचार करे। उपरोक्त जानकारी जिला राजद मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता संजय नायक ने प्रेस को दी।

Related Articles

Back to top button