रोसड़ा में 12 बोतल अंग्रेजी शराब और बाइक के साथ 4 कारोबारी गिरफ्तार।

जेटी न्यूज: अश्वनी कुमार

समस्तीपुर : जिले के रोसड़ा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना व निशानदेही पर अलग अलग जगहों से 12 बोतल अंग्रेजी शराब और बाइक के साथ 4 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रोसड़ा एस एच 55 पर भुनहा अतिथि सत्कार होटल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर रोसड़ा गश्ती पुलिस ने बाइक BR 33G 9809 पर सवार दो युवक विक्की कुमार और नरेंद्र कुमार शर्मा को दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है जो महादेव मठ रोसड़ा का रहने वाला बताया गया है।

वहीं विक्की और नरेंद्र के निशानदेही पर अमन कुमार के घर से 5 बोतल अंग्रेजी शराब और अमन कुमार को वहीं विक्की के द्वारा बताये गए रहुआ निवासी श्रीराम सहनी के घर से 5 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ श्रीराम सहनी गिरफ्तार हुआ है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button