अयोध्या में होगा 5वां श्री राम अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव

अयोध्या में होगा 5वां श्री राम अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव

जे टी न्यूज, अयोध्या: 22–23 मार्च 2026 को ऑनलाइन व ऑफलाइन आयोजन
अयोध्या (भारत) में श्री राम अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का 5वां संस्करण आगामी 22 एवं 23 मार्च 2026 को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह साहित्यिक महोत्सव ऑनलाइन एवं ऑफलाइन (हाइब्रिड मोड) में संपन्न होगा, जिससे देश-विदेश के साहित्यकार, लेखक, कवि एवं शोधार्थी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकेंगे।इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में डॉ. रविंदर कुमार की विशेष उपस्थिति रहेगी, जो साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक विमर्श पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव का उद्देश्य श्री राम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति, साहित्यिक मूल्यों एवं वैश्विक साहित्यिक संवाद को एक साझा मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम का आयोजन पी आई ट्रस्ट (पंजीकृत) द्वारा किया जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन में काव्य-पाठ, साहित्यिक परिचर्चा, शोध सत्र, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएँगी।
आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव न केवल साहित्य को नई दिशा देगा, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक गरिमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त करेगा।
कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु संपर्क करें—
मोबाइल: 8788580389, 8669027364

Related Articles

Back to top button