सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने पैकटोला में विपक्ष के भ्रमजाल को तथ्यों से तोड़ा

जे टी न्यूज, अररिया :
अररिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अररिया प्रखंड के पैकटोला में आयोजित किसान–श्रमिक चौपाल को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के “विकसित भारत – जी राम जी अधिनियम 2025” को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और दुष्प्रचार को तथ्यों के साथ खारिज किया।
सांसद ने कहा कि विकसित भारत – जी राम जी कोई चुनावी नारा नहीं, बल्कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की ठोस कार्ययोजना है। यह अधिनियम किसान, श्रमिक, गरीब, महिला और युवाओं के सर्वांगीण विकास की गारंटी देता है।
उन्होंने बताया कि इस अधिनियम का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास, किसानों की आय में वृद्धि, श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, रोजगार व कौशल विकास को बढ़ावा, भ्रष्टाचार-मुक्त शासन, नारी सशक्तिकरण और युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुशासन के पथ पर आगे बढ़ रहा है और यह कानून केवल कागज़ी नहीं, बल्कि ज़मीन पर लागू होने वाला जनकल्याणकारी अधिनियम है।
चौपाल में भाजपा जिला महामंत्री आकाश राज, मंडल अध्यक्ष दिलीप मंडल, मुखिया प्रतिनिधि राजेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राजा मिश्रा, सोशल मीडिया संयोजक नृपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान, श्रमिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button