सेवानिवृत्त लिपिक को दी गई भावभीनी विदाई

जे टी न्यूज, मधुबनी:
लदनियां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कॉफ्रेंस हॉल में शनिवार को बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर की उपस्थिति में सम्मान सह विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त लिपिक मोहन दास को भावभीनी विदाई दी गई। बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर व प्रधान लिपिक शैलेंद्र कुमार के अतिरिक्त अन्य कर्मियों ने सेवानिवृत लिपिक मोहन दास को पाग, दोपटा, अंगवस्त्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
मौके पर जदयू नेता सत्यनारायण साफी सहित प्रखंड के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने उनके कार्यकलाप की सराहना की।

Related Articles

Back to top button