देर रात रोसड़ा में रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए मुंगेर विश्विद्यालय के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय।
देर रात रोसड़ा में रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए मुंगेर विश्विद्यालय के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय।

जेटीन्यूज़
संजीव मिश्रा
रोसड़ा: मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने यू.आर. कॉलेज, रोसड़ा, समस्तीपुर के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अमरेश कुमार सिंह के आवास पर मंगलवार की रात्रि उनके बड़े सुपुत्र चिरंजीवी शास्वत के शुभ विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित रिसेप्शन समारोह में भाग लिए। उन्होंने वर-वधू को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। डाॅ. राय यू.आर. कॉलेज, रोसड़ा में प्रभारी प्राचार्य के पद पर भी कार्यरत थे। उस दौरान डॉ. अमरेश सिंह का स्नेह और प्रेम सदैव उनके साथ रहा और आगे भी रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने यू.आर. कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अजय कुमार एवं अन्य पुराने मित्रों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की।

मुंगेर विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त होने के समय डॉ. राय यू.आर. कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। वहीं से मुंगेर विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद पर योगदान दिए। कुछ लोग डॉ. राय के अस्तित्व और व्यक्तित्व को मिटाना चाहते हैं, लेकिन समय और परिस्थितियां उन्हें मिटा रही हैं और मिटा देंगी। डॉ. राय ने वादा किया है कि जब समय आएगा, तो वे एकेडमिक दुनिया में फैली अराजकता और निष्क्रियता के खिलाफ लड़ने के लिए सड़कों पर भी उतरेंगे।



