जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा ने ईवीएम वेयर हाउस का किया त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

जे टी न्यूज,मधुबनी
जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा ने ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।गौरतलब हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में ईवीएम वेयर हाउस में रखे हुए ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाना है,इसी क्रम में आज ईवीएम से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों की जांच हेतु ,जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया साथ ही वीवीपैट गोदाम के सुरक्षा मानकों की भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ।उक्त अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रश्मि, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर आदि ,उपस्थित रहे

ओ



