सीनेट चुनाव: नामांकन के पहले दिन 13 उम्मीदवारों ने किया नामांकन का पर्चा दाखिल
आज है नामांकन का अंतिम दिन निष्पक्ष, पारदर्शी, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्राथमिकता: कुलसचिव
सीनेट चुनाव: नामांकन के पहले दिन 13 उम्मीदवारों ने किया नामांकन का पर्चा दाखिल
आज है नामांकन का अंतिम दिन
निष्पक्ष, पारदर्शी, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्राथमिकता: कुलसचिव

जे टी न्यूज, मधेपुरा:
भूपेंद्र नारायण मंडल यूनिवर्सिटी में सीनेट सदस्य के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है l नामांकन के पहले दिन गुरुवार को सभी कोटि से कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसमें 16 शिक्षक और तीन कर्मचारी शामिल है। नामांकन के पहले दिन यूनिवर्सिटी खुलते ही प्रत्याशियो, प्रस्तावक, समर्थक तथा शिक्षकों की भीड़ जमा हो गई। निर्वाची पदाधिकारी सह कुलसचिव डॉ. अशोक कुमार ठाकुर के समक्ष अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिल कर निकलने के बाद अभ्यर्थी को उनके समर्थक फुल माला पहनाकर स्वागत किया।

चुनाव को लेकर निदेश जारी :
कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि सीनेट चुनाव-2026 के संचालन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दिया है। नामांकन के दौरान निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में अभ्यर्थी सहित पांच से अधिक लोग प्रवेश नहीं करेंगे। नामांकन प्रक्रिया के समय अभ्यर्थी, उनके समर्थक एवं शुभचिंतक शांति बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही अनावश्यक रूप से विश्वविद्यालय प्रशासनिक परिसर में भीड़ एकत्र नहीं करने का भी निर्देश दिया गया है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि सीनेट निर्वाचन-2026 में शामिल अभ्यर्थी शांतिपूर्ण ढंग से, कार्यालय की मर्यादा, नियम और आचार संहिता का पालन करते हुए ही चुनाव प्रचार करें। कार्यालय अवधि के दौरान प्रचार करने के लिए संबंधित कार्यालय से अवकाश की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। कुलसचिव ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी अभ्यर्थियों और संबंधित लोगों का सहयोग आवश्यक है।

कुलसचिव ने बताया कि 13 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन है। इसके बाद 14 मार्च को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। संवीक्षा के बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। 16 मार्च को प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं जबकि 28 मार्च को मतदान होगा l


