विद्या मंदिर पुस्तकालय सेल्फ स्टडी सेंटर का विधिवत उद्घाटन
विद्या मंदिर पुस्तकालय सेल्फ स्टडी सेंटर का विधिवत उद्घाटन

जे टी न्यूज, मधुबनी :जिले के किशोरी लाल चौक स्थित गुरुद्वारा के निकट में विद्या मंदिर पुस्तकालय का मंगलवार को राजद छात्र नेता संतोष कुमार यादव ने विधिवत रूप से फीता काट कर किया.
मौक़े पर संतोष यादव ने कहा कि पहले की तुलना में शिक्षा के क्षेत्र में नई नई क्रांति आई है और शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंख्या भी बड़ी है शोरगुल और घर और हॉस्टल से दूर रहकर सभी छात्र शांत वातावरण में सेल्फ स्टडी करना पसंद करते हैं. मधुबनी जिला में यह तो बहुत सारे निजी पुस्तकालय हैं लेकिन विद्या मंदिर जो कि सुमित कुमार का सपना है जिसमें खास करके छात्रों के लिए सुरक्षा और प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा गया है. साथ ही फ्री वाईफाई जोन एसी हाल जहां छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग पढ़ाई करने की व्यवस्थाएं अपने आप में काबिले तारीफ है. श्री यादव ने कहा मैं अपनी तरफ से सभी छात्र-छात्राओं को जो लगातार परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं उनसे आग्रह करूंगा कि आपके लिए शहर के मध्य में यह विद्या मंदिर पुस्तकालय एक वरदान बनकर आया है इसमें पढ़ाई करके आप पूर्ण रूप से अपने करियर को सफल बना सकते हैं. पुस्तकालय के निदेशक सुमित ने बताया मेरे पिता स्व : रामधन साह सपना सकार हुआ साथ सौ से अधिक सिटिंग क्षमता हमारे पुस्तकालय में हैं जो अत्याधुनिक तर्ज पर हैं.तैयार किया गया वाताअनूकुलित मोहौल छात्र स्टडी कर सकते है.

साथ ही हमारे पुस्तकालय के द्वारा सेल्फ स्टडी करने वालों विद्यार्थियों के बीच जांच परीक्षा का विभाजन किया जाएगा जिसमें वह खुद समझ सकेंगे कि कितना इंप्रूवमेंट उनके पढ़ाई में हो रही है और अभिभावक भी से संतुष्ट हो पाएंगे.पुस्तकालय की छात्राओं में अंशिका और स्वाति ने बताया हमलोगों ने पहले फ्री डेमो क्लास किया हमें यंहा का वातावरण काफी अच्छा लगा हमने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया हैं. प्राची ने बताया पहले मैं किसी और पुस्तकालय में जाती थी लेकिन मुझे यंहा आकर सेल्फ स्टडी करना बेहतर लग रहा हैं. मौक़े पर पवन, ब्रह्मदेव यादव,रामनाथ साह, निदेशक सुमित कुमार सहित भारी संख्या छात्र छात्राएं उपस्थित थी.

