दोस्ती से दुश्मनी तक: प्रेम प्रसंग बना खून की वजह, युवक की गोली मारकर हत्या
बरसी में शामिल होने गांव आया था युवक, पुरानी रंजिश ने ली जान
दोस्ती से दुश्मनी तक: प्रेम प्रसंग बना खून की वजह, युवक की गोली मारकर हत्या
बरसी में शामिल होने गांव आया था युवक, पुरानी रंजिश ने ली जान

जे टी न्यूज, खगड़िया, परबत्ता:
मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरलतीफ पंचायत के मड़ैया वार्ड संख्या 12 में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय मकिन्द्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र बॉबी कुमार के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी फूलकुमारी ने बताया कि उसकी पहली शादी पड़ोसी राजा कुमार से हुई थी। बाद में बॉबी कुमार के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ, जिसके बाद उसने विधिवत तलाक लेकर बॉबी कुमार से शादी कर ली। इधर, राजा कुमार ने भी दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई।बताया जा रहा है कि इसी दुश्मनी के चलते आरोपी राजा कुमार ने फोन कर बॉबी कुमार को घर से कुछ दूरी पर बुलाया और गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही परबत्ता एवं मड़ैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मड़ैया सहायक थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि हत्याकांड के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। घटनास्थल को पुलिस ने सील कर दिया है साथ ही मौके पर दो खोखा बरामद किया गया है।




