कांग्रेस बचाओ सम्मेलन से पार्टी जनाधार को किया जायेगा मजबूत – छत्रपति यादव पूर्व विधायक

कांग्रेस बचाओ सम्मेलन से पार्टी जनाधार को किया जायेगा मजबूत – छत्रपति यादव पूर्व विधायक

जे टी न्यूज, खगड़िया: परबत्ता।नगर पंचायत के उषा विवाह भवन करना में शनिवार को खगड़िया के पूर्व विधायक छत्रपति यादव के द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।इसके दौरान उन्होंने बताया कि 17 मार्च को पटना में समर्पित कांग्रेसजनों ने बिहार कांग्रेस बचाओ महासम्मेलन का आयोजन किया था।इसमें लिये गये निर्णय के आलोक में दिल्ली कांग्रेस कार्यालय के समक्ष धरना कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश के सभी जिला में कांग्रेस बचाओ सम्मेलन आयोजित करना है।
इसी संदर्भ में 25 मार्च से बिहार में प्रखंडवार कांग्रेस बचाओ सम्मेलन के माध्यम से कॉग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है।समर्पित कांग्रेसजनों को 21 अप्रैल 26 को खगड़िया जिला मुख्यालय में बुलाकर सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।इसके लिये 3 अप्रैल 26 से खगडिया,समस्तीपुर और सहरसा जिला के प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर कांग्रेस बचाओ यात्रा जारी रहेगी।मौके पर उन्होंने कहा कि 1990 के दशक से हम गठबंधन में चुनाव लड़ना चुना और हम कम से कमतर होते चले गये।यह कार्यक्रम पार्टी को मजबूत बनाने के लिये है।हमें जमीनी कार्यकर्ताओं की आवाज को आलाकमान तक पहुँचाना है।दूसरे दलों से आकर चुनाव के दौरान पार्टी की सदस्यता लेने वालों को टिकट मिल जाता है और छः दशकों से पार्टी का झंडा बुलंद करने वालों का टिकट छीन लिया जाता है।इसीलिये पार्टी इस स्थिति में पहुँच गई है।बिहार कांग्रेस संक्रमणकाल से गुजर रही है।

कांग्रेस के सच्चे सिपाही आज हासियेपर हैं।मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कुन्दन कुमार सिन्हा,प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता नागेन्द्र पासवान विकल सदस्य ए आई सी सी,पूर्व महासचिव बिहार प्रेसवार्ता मे साथ रहे।छत्रपति यादव पूर्व विधायक ने पाँच वर्षों की राजनीतिक यात्रा के अनुभवों को भी समाज के सामने साझा करने को अपना उद्देश्य बताया।जिला कांग्रेस वरिष्ठ नेता कुन्दन कुमार सिन्हा ने बताया कि 2025 विधान सभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण में हुई धांधली और गड़बड़ियॉं किसी से छिपी नहीं है।खगडिया के विधायक छत्रपति यादव को टिकट नहीं दिए गया।वहीं चुनाव मे हारे कांग्रेस प्रत्याशी चंदन यादव को किस काबिलियत के कारण खगड़िया से टिकट दिए गया,यह समझ से परे है।बेलदौर विधानसभा में किस हालात में मिथिलेश निषाद को टिकट दिए गया।टिकट वितरण की समीक्षा होनी चाहिये।नागेन्द्र पासवान विकल सदस्य ए आई सी सी ने बताया कि बिहार कांग्रेस में संगठन सृजन के नाम पर जिलेवार समर्पित कांग्रेसजनों के साथ सिर्फ धोखेबाजी हो रही है।मौके पर स्थानीय नेता महेंद्र त्यागी,अमरेंद्र,दीपक कुमार सिंह,बालेश्वर शर्मा,मुरारी कुमार, किशुन कुमार समेत कई अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button