वर्षों बाद हुए बोर्ड की बैठक को बहिष्कार क्यों करना परा सभी पार्षदों को : कुमारी विनीता भारती कुमारी विनीता भारती ने नगर के मुद्दो को लेकर की प्रेस वार्ता ओर जमकर बोला हमला

वर्षों बाद हुए बोर्ड की बैठक को बहिष्कार क्यों करना परा सभी पार्षदों को : कुमारी विनीता भारती
कुमारी विनीता भारती ने नगर के मुद्दो को लेकर की प्रेस वार्ता ओर जमकर बोला हमला

जे टी न्यूज़, मधेपुरा : कुमारी विनीता भारती ने प्रेस वार्ता की कही की ऐसी क्या नौबत आ गईं जो अगस्त 2025 के बाद हुए कल बोर्ड की बैठक का सशक्त समिति के सदस्यों ओर 22 पार्षदों ने किया बहिष्कार! इससे साफ जाहिर होता है की मधेपुरा नगर परिषद् अब सिर्फ ओर सिर्फ तानासाही रवैये से चल रही है ओर मुख्य पार्षद व कार्यपालक के मनमानी से जनता तो त्रस्त थे ही अब पार्षद भी त्रस्त हो चुके हैं इससे साफ जाहिर होता है की यहाँ सिर्फ ओर सिर्फ लूट हो रही है विकास के नाम पर! पार्षद ने भी हमारी मांग को ही सही मानकर कहा की पिआउ घोटाला, डस्टबिन घोटाला, लाइट घोटाला, सी• सी• टी •भी • घोटाला, यात्री शेड घोटाला, कैमरा घोटाला व कई विभागीय योजनाओं एवम जैम पोर्टल पर मनमानी रेट पर लूट जैसे योजनाओं का जाँच किया जाए, सभी योजनाओं को बिना बोर्ड से पास करवाये पेमेंट करवाया गया है

जिससे साफ जाहिर होता है की नगर में सिर्फ ओर सिर्फ घोताला हुआ है.. साथियों अब वक्त आ गईं है ऐसी भरस्टाचार मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी को मधेपुरा नगर से हटाने को क्योकि सुविधाएं कुछ भी नहीं ओर लूट करोड़ों में ये कैसी योजना है प्रभु… नगर वासियों से अपील है की एक लम्बी लड़ाई की शुरुआत करने जा रही हूँ ऐसी भरस्टाचार के खिलाफ आप सभी साथ दें…

 

Related Articles

Back to top button