बढ़ती मंहगाई और घटते रोजगार को ले कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

बढ़ती मंहगाई और घटते रोजगार को ले कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला


जेटी न्यूज।प्रो अरुण कुमार

मधुबनी : जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के द्वारा देश मे बढ़ती कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, घटती नौकरी, गिरती अर्थव्यवस्था, देश मे चीनी घुसपैठ, अग्निवीरों एवं मोदी सरकार के इशारों पर विरोधी दलों के नेताओं को ईडी द्वारा अपमानित, प्रताडित एवं बदनाम करने के खिलाफ कोर्ट कैंपस स्थिति जिला कार्यालय से जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के नेतृत्व में शहर में प्रदर्शन कर व्यस्तम थाना चौक पर अपने सैकड़ों कांग्रेसजनों के साथ मोदी सरकार का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रगट किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो झा ने कहा आज मोदी सरकार सभी लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्वस्त कर संसद में देश के ज्वलंत मुद्दों पर विपक्षी दलों के नेताओं से बात एवं आवाज तक उठाने पर रोक लगा दी है ।देश के आम अवाम महंगाई एवं बेरोजगारी से त्रस्त है ,शिक्षित नौजवानों को नौकरी नही मिलती है। उस मुद्दों पर बात करने बाली कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी सहित संतावन सांसदों को गिरफ्तार करना घोर निंदनीय है।
विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को आवाज बन्द करने के लिए पिछले महीनों से ही मोदी सरकार के इशारों पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 5 दिनों तक डबल सिप्ट में 50 घण्टों तक पूछताछ करवाती रही है ।अब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को तीन दिनों से उसी मुद्दों पर पूछताछ कर अपमानित, प्रताडित एवं बदनाम करने का काम कर रही है, तब जबकि सोनिया गांधी जी गम्भीर विमार एवं पचहत्तर वर्ष की महिला है। जिस केश में इडी पूछताछ कर रही वह केश स्वयं इडी 2015 में साक्ष्य के अभाव में बन्द कर दिया था।यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। मोदी सरकार सभी मानवीय मूल्यों को आज ध्वस्त कर रही है जो लोकतंत्र के लिए शुभ नही है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और जनहित के जो मुद्दें है उसे सदन के अंदर और सदन के बाहर उठाती रहेगी और जोरदार संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में विजय कुमार राउत, मनोज कुमार मिश्र, मो शब्बीर अहमद, प्रो कृष्ण कुमार झा,हिमांशू कुमार, नबल किशोर झा,उपेंद्र सिंह, कलिशचंद्र झा, कौशल किशोर चौधरी,सत्येन्द्र पासवान, शिवचंद्र झा,जय कुमार झा,सुरेशचंद्र झा,मीनू पाठक,दशरथ झा,डॉ योगेंद्र मिश्रा,मो इंतजार, मो मानसून आलम,तारिक अनवर, सुशील झा,मुकेश कुमार झा पप्पू,मुक्तेश्वर पाठक,बिनोद झा, मो साबिर, अशोक प्रसाद, प्रफुल्ल चन्द्र झा, सोहन भगत, महेश चौधरी, अविनाश झा, आलोक कुमार झा,राज कुमार पासवान, मुन्तजिर आलम,बालेश्वर पासवान, दिनेश चौधरी, बिनय झा, राजीव शेखर झा, धनेश्वर ठाकुर, आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button