ज्ञान की दीपशिखा बुझी, स्मृतियों में रहेंगी प्रो. इंदु बाला सिंह

ज्ञान की दीपशिखा बुझी, स्मृतियों में रहेंगी प्रो. इंदु बाला सिंह

जे टी न्यूज, मधेपुरा :

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के सीनेटर डॉ. सुधांशु शेखर ने पूर्व कुलपति प्रो. इंदु बाला सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि प्रो. इंदु बाला सिंह सिर्फ एक प्रशासक नहीं, बल्कि ज्ञान और अनुशासन की ऐसी मिसाल थीं, जिन्होंने शिक्षा के मंदिर को नई दिशा दी। उनके व्यक्तित्व में विद्वता, सरलता और नेतृत्व का अद्भुत संगम था।

डॉ. शेखर ने कहा कि उनका जाना केवल एक व्यक्ति का निधन नहीं, बल्कि शिक्षा-जगत की एक युगीन विरासत का अंत है। उनके विचार, उनके निर्णय और उनका मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में प्रो. सिंह सहित सभी पूर्व कुलपतियों की तस्वीरें स्थापित की जाएं, ताकि विद्यार्थियों को उनके योगदान से अवगत कराया जा सके और वे उनसे प्रेरणा ले सकें।

“कुछ लोग पद से नहीं, अपने कर्म से इतिहास बनाते हैं… प्रो. इंदु बाला सिंह उन्हीं में से एक थीं।”

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button