भगत जी के निधन उपरांत आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की
भगत जी के निधन उपरांत आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की

जे टी न्यूज, खगड़िया: परबता नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने नगर पंचायत परबत्ता अंतर्गत रुपौहली (नौरंगा) निवासी स्मृतिशेष सियाराम भगत जी के निधन उपरांत आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुःखद अवसर पर शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने जेटी न्यूज़ संवाददाता गीता कुमार को बताया की।

इस दौरान बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वैश्य समाज के सिरमौर, तार किशोर बाबू से भी आत्मीय मुलाकात हुई। उनकी सादगी, सहजता और समाज के प्रति समर्पण भाव सदैव प्रेरणादायक रहा है। वे न केवल एक कुशल राजनेता हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले जननेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके विचार और मार्गदर्शन समाज के लिए हमेशा पथप्रदर्शक रहे हैं। मौके पर संजीव कुमार भगत सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे




