अग्नि शमन सेवा सप्ताह 14 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक किए गए कार्यक्रमों का आयोजन
अग्नि शमन सेवा सप्ताह 14 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक किए गए कार्यक्रमों का आयोजन

जे टी न्यूज, जयनगर: अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी श्री गोपाल साह के नेतृत्व में अग्नि चालक शिव शंकर पासवान के द्वारा अग्नि शमन सेवा सप्ताह 14 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक किए गए कार्यक्रमों का आयोजन आज सफल हुआ
किड्स स्कूल जयनगर में बच्चों का कौशल विकास ड्राइंग चित्रकला के माध्यम से उनके बीच में प्रतियोगिता किया गया प्रतियोगिता में लगभग 50 बच्चे शामिल थे उन बच्चों पशु का चित्र,पक्षी का चित्र ,फायर वाहन का चित्र ,घर में लगी आग का चित्र बनाकर प्रदर्शित किया तथा अग्नि सेवा सप्ताह के अवसर पर दिनांक 14 को हमारे फायरमैन जो वर्ष 1944 में शहीद हुए थे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया परेड , मौन धारण करके तथा गणमान्य व्यक्तियों के साथ में पिन प्लग , अनुमंडल अस्पताल एवं शिवम मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में जन जागरूकता अभियान फायर सेफ्टी का कार्यक्रम किया गया एवं 15 तारीख को जमुना धार हाई स्कूल जयनगर में प्रभात फेरी तथा संत जेवियर हाई स्कूल जयनगर में मॉक ड्रिल का आयोजन कर आग को बुझाने एवं आग से कैसे बचाव किया जाये मॉक ड्रिल कराया गया दिनांक 16 को मैराथन दौड़ खेलकूद का आयोजन क्रिकेट का आयोजन दिनांक 17 को विद्युत विभाग के साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के शॉट सर्किट से लगने वाले आग के घटनाओं कम करना ।तथा रॉयल होटल जयनगर एवं लक्ष्मी मिष्ठान भंडार जयनगर में विद्युत अभियंता के साथ बिजलीं से संबंधित सेफ्टी की जांच । दिनांक 18 को डोरवार पंचायत में मुखिया ,पंच ,वार्ड एवं जीविका दीदी के साथ आग से बचाव कार्यक्रम किया गए ।दिनांक 19 को मार्ग दर्शन कोचिंग जयनगर, एफ सी आई गोदाम जयनगर, ओम आइस क्रीम फैक्ट्री जयनगर, एम बाजार जयनगर v 2 मॉल जयनगर में फायर सेफ्टी सुरक्षा की जांच एवं मौक ड्रिल किया गया।

तथा इन सभी संस्थाओं में 14 से लेकर 20 अप्रैल तकआग की घटना को न्यूनतम करने के लिए सभी संस्थाओं में जाकर संस्थान में लगे अग्निशमन उपकरणों को विधिवत जांच कर आग पर काबू करें के संदर्भ में लोगों को जागरूक किया बताया गया । प्राथमिक आग लगने पर अग्निशमन किस प्रकार किया जाए उनके संदर्भ में सभी को अवगत कराया गया क्योंकि अप्रैल माह से गर्मी ,लू आग लगने की घटना ज्यादा होती हैं,इसे हम अग्नि प्रणव काल भी कहा जाता हैं ग्रामीण क्षेत्रों में फसल की आग , बिजली की आग, गैस सिलेंडर से रिसाव की आग शहरी घनी आबादी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट इन सभी घटनाओं पर सभी संस्थाओं में 14 से 20 अप्रैल तक लोगों को जन जीवन सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाकर, अग्निशमन सेवा सप्ताह का कार्यक्रम समाप्त सफल हुआ इसके लिए हमारे अग्नि शमन कर्मचारी पदाधिकारी सभी लोग बढ़-चलकर हिस्सा लिए विशेष इस कार्यक्रम को अग्नि चालक शिव शंकर पासवान द्वारा सरकारी /निजी हॉस्पिटल मॉल लघु उद्योग कंपनी फैक्ट्री , सरकारी /निजी कॉलेज,होटल ,मॉल ,सरकारी/ निजी स्कूल में जाकर लोगों प्रशिक्षण दिया। और श्री शिव शंकर पासवान के द्वारा इस वर्ष का स्लोगन “सुरक्षित विद्यालय , सुरक्षित हॉस्पिटल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज – आग की रोकथाम के लिए एक साथ Safe School, Safe hospital &fire safety aware Society- together for Fire Prevention” स्लोगन के समाप्त किया गया।



