सिविल सेवा दिवस 2026 के अवसर पर उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित
सिविल सेवा दिवस 2026 के अवसर पर उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: सिविल सेवा दिवस 2026 के अवसर पर आज अनुमंडल कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार द्वारा अनुमंडल में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में समयबद्धता, समर्पण भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
सम्मानित कर्मियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो), पाग एवं चादर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा भविष्य में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।

साथ ही, योजनाओं से संबंधित सभी कार्यों का निर्वहन पारदर्शिता, जनसेवा भावना एवं उत्तरदायित्व के साथ किया जा रहा है, जिससे जनहित में प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

