उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे विधायक, भ्रमण के दौरान विकास कार्यों का लिया जायजा शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे विधायक, भ्रमण के दौरान विकास कार्यों का लिया जायजा
शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

जे टी न्यूज, विद्यापतिनगर: बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री बनने के बाद स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी सोमवार को पहली बार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया। इस दरम्यान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ श्री चौधरी का आत्मीय भाव से स्वागत किया। इस क्रम में उन्होंने जहां विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया वहीं आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उसके समाधान का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि विकास के पर्याय नीतीश कुमार के सपनों को साकार करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। बिहार में नीतीश मॉडल को ही आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए लोक गायक दीपक कुमार सिंह के स्वजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा राजा चौक, बढ़ौना, दमदमा, गढसिसई, हरपुर बोचहा सहित अन्य गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भी उन्होंने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान प्रखंड जदयू अध्यक्ष रंजीत सिंह टुनटुन,यूथ ब्रिगेड के संयोजक पीएस लाला, पंकज कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, मुकेश सिंह,पूर्व मुखिया अरुण कुमार झा, सुधीर कुशवाहा, शिवम कुमार, मो. मोईन, दिनेश राय, सुनील कुमार बमबम सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
