साम्राज्यवाद पूंजीवाद फासीवाद संप्रदायवाद मुर्दाबाद एवं समाजवाद जिंदाबाद का किया गया जयघोष
साम्राज्यवाद पूंजीवाद फासीवाद संप्रदायवाद मुर्दाबाद एवं समाजवाद जिंदाबाद का किया गया जयघोष

जे टी न्यूज, खगड़िया:अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर देश बचाओ अभियान के बैनर तले रेलवे जंक्शन चौक पर प्रदर्शन सभा एवं सीएम सम्राट एवं पीएम मोदी का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन में दुनियां के मजदूरों एक हो, युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए, के नारों को बुलंद किया गया। तथा मजदूर दिवस एवं बुद्ध जयंती की हार्दिक बधाई दी गई एवं शहीद मजदूरों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा शहीद मजदूर अमर रहे, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, नारों को बुलंद किया गया। साथ ही फासीबाद पूंजीवाद साम्राज्यवाद मुर्दाबाद एवं समाजवाद जिंदाबाद का नारा बुलंद किया गया।
सभा की अध्यक्षता देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक किरण देव यादव ने कहा कि बिहार एवं देश में बढ़ते अपराध बलात्कार हत्या एवं गिरती विधि व्यवस्था के मद्देनजर सरकार को इस्तीफा दे देनी चाहिए। जहां एक ओर बिहार के खगरिया निवासी प्रवासी मजदूर पांडव कुमार को दिल्ली में बिहार कह कर अपमानित करते हुए एक दारोगा द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई , वहीं दूसरी ओर सुल्तानगंज में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या, सभापति को घायल करने वाले अपराधी द्वारा सरेंडर करने के बावजूद पुलिस के संरक्षण में गुंडा तत्वों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई और पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर बताया। वहीं मुजफ्फरपुर में एक परिवार के सभी सदस्यों को गोली मारकर अपराधी द्वारा हत्या कर दी गई। बिहार एवं देश में सैकड़ों हत्या बलात्कार का उदाहरण है। सम्राट की सरकार बनते ही अपराधी बलात्कारी का बोलबाला हो चुका है। इसलिए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे। बिहार की गद्दी सम्राट से नहीं संभाल सकती है।

मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने कहा कि 1 मई 1886 ई को अमेरिका के शिकागो शहर में हड़ताली हजारों मजदूरों पर फैक्ट्री मालिक गुंडा पुलिस सरकार गठजोड़ द्वारा अंधाधुंध गोली चलाकर सैकड़ों मजदूरों को हत्या कर दी गई। खून से लथपथ कपड़े को लहरा कर लाल झंडा जिंदाबाद, मजदूर एकता जिंदाबाद एवं दुनियां के मजदूर एक हो, के नारों के बाद सरकार झुक कर 8 घंटा काम 8 घंटा आराम एवं 8 घंटा मनोरंजन का अधिकार दिया किंतु आज मोदी की सरकार 4 लेबर कोर्ट कानून बनाकर पुनः 12 घंटा मजदूरों से काम लिया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जहां एक ओर अनंत सिंह द्वारा हत्या करने के बाद सरेंडर होने जेल बेल दिया जाता है, वहीं दूसरी ओर रामधनी यादव को हत्या के आरोप में फर्जी एनकाउंटर की जाती है। इसलिए दिल्ली के हत्यारे दरोगा को एनकाउंटर करने की मांग करते हैं।
देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय महासचिव उमेश ठाकुर ने घटना की घोर निंदा करते हुए दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने, बिहारी मजदूर को सम्मान देने, अपमानित करने पर कठोर कार्रवाई करने हेतु कानून बनाने की मांग किया।
अभियान के राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र कुमार ने मजदूर दिवस की इतिहास पर विस्तार से चर्चा करते हुए मजदूरों के संघर्ष शहादत की इतिहास से सीख लेने की जरूरत पर बल दिया।
अभियान के मीडिया प्रभारी मुरली रविदास, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सरवन कुमार, अभियान के महिला नेत्री सीमा देवी, विनोद साहू पप्पू कुमार रंजू देवी आदि ने सरकार द्वारा मजदूर विरोधी नीति बनने पर रोक लगाने, निजी का क्षेत्र में आरक्षण देने, मजदूर संबंधित सभी लाभकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने, मजदूरों को मौलिक अधिकार रोटी कपड़ा मकान शिक्षा स्वास्थ्य दवा रोजगार एवं बुनियादी सुविधा देने, संविधान लोकतंत्र शिक्षा बचाने, चार लेबर कोड कानून रद्द करने, प्रतिदिन मजदूरी ₹1000 निर्धारण करने, महंगाई भ्रष्टाचार बलात्कार निजीकरण हत्या पर रोक लगाने की मांग किया।


