लाखों के गहने, नगद सहित चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी, चोरी रूके अन्यथा आंदोलन:- *सुरेन्द्र।*रमेश शंकर झासमस्तीपुर बिहार।

 

 

रमेश शंकर झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर/ताजपुर:- जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड नं०-10 निवासी, भाकपा माले सह किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह के घर में सोए हुए में घर के पीछे से दीवाल कूदकर आंगन के रास्ते रूम में लगे ताले को तोड़कर अज्ञात चोरों ने लकड़ी के आलमारी में रखे करीब 7 हजार रूपये नगद, सोना, चांदी के टीका, झूमका, खोटला, पायल आदि चोरी कर निकल परे। इसी प्रकार की चोरी मोतीपुर वार्ड-12 निवासी सह उच्च विद्यालय ताजपुर के सेवानिवृत्त विज्ञान शिक्षक जागेश्वर प्रसाद सिंह के घर में होने की जानकारी मिली है। यहाँ भी नगद राशि एवं गहने की चोरी की गई है। बगल के रामापुर महेशपुर पंचायत के चकहैदर वार्ड नं०-12 निवासी सुरेंद्र राय के घर से भी चोरों ने गत रात्री नगद, गहने आदि चोरी कर लिए जाने की जानकारी मिली है। कुल मिलाकर लाखों रूपये की चोरी से ग्रामीण मर्माहत हैं। जानकारी दिए जाने पर ताजपुर पुलिस मो० मुस्तकीम के नेतृत्व में आकर घटना की जाँच-पड़ताल कर कानूनी कार्यवाई शुरू कीया गया है। इस संबंध में किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने अग्रतर कार्यवाई के लिए थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन भी दिया है। वहीँ ऐपवा नेत्री बंदना सिंह, माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह आदि ने पीड़ितों के घर जाकर मामले की जानकारी लिया। माले नेता सुरेंद्र ने क्षेत्र में बढ़ते चोरी की घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इसे रोकने की मांग पुलिस प्रशासन से कीया है, अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा कीया है।

Related Articles

Back to top button