दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल ने बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

टीएमसी शासन के दौरान हुई ज्यादतियों और मौलिक अधिकारों के हनन से परेशान जनता ने चुना एनडीए सरकार – ईश्वर मंडल

 

जे टी न्यूज, मधुबनी

 

दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल ने बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

 

पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत मिला हैं जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को प्रदेश में लंबे शासन के बाद सत्ता से हटाने का कार्य बंगाल के महान आम आवाम ने किया है। बंगाल की राजनीति में ये बदलाव ऐतिहासिक है। इस जीत से न सिर्फ बीजेपी बल्कि एनडीए के सहयोगी दलों में भी जश्न का माहौल है। यह बातें दरभंगा ग्रामीण विधानसभा से विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने विज्ञप्ति जारी कर कही हैं।

विधायक ईश्वर मंडल ने कहा है कि बंगाल की जीत पर बंगाल की जनता को सबसे पहले हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और गृह मंत्री अमित शाह के बेजोड़ मेहनत की जीत है। बंगाल के हर एनडीए कार्यकर्ताओं ने इस जीत के लिए कर्मठता से अपने कर्तव्य का निर्वाहन किया है। विधायक श्री मंडल ने कहा कि बंगाल की जनता ने टीएमसी शासन के दौरान हुई ज्यादतियों और मौलिक अधिकारों के हनन के कारण एवं ‘गुंडागर्दी’ और ‘कुशासन’ के खिलाफ न्याय का पथ चुना है। इसलिए अब भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बंगाल के ऐतिहासिक गौरव को फिर से स्थापित करेगी।

Related Articles

Back to top button