शराब पीने के जुर्म में एक शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल जे टी न्यूज़, शंकरपुर /मधेपुरा : शंकरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब सेवन के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक शराबी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान झरकाहा वार्ड नं- 05 निवासी भूपेंद्र ऋषिदेव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया और मेडिकल जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि हुई। इस बाबत थानाध्यक्ष रजीव कुमार ने बताया कि बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मधेपुरा न्यायालय भेज दिया गया है।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराबबंदी कानून का पालन करें, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

शराब पीने के जुर्म में एक शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

 

जे टी न्यूज़, शंकरपुर /मधेपुरा : शंकरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब सेवन के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक शराबी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान झरकाहा वार्ड नं- 05 निवासी भूपेंद्र ऋषिदेव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया और मेडिकल जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि हुई। इस बाबत थानाध्यक्ष रजीव कुमार ने बताया कि बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मधेपुरा न्यायालय भेज दिया गया है।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराबबंदी कानून का पालन करें, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Back to top button