सच्चाई और अच्छाई की होगी जीत सेमरी में बदलाव की नई उम्मीद : भावी मुखिया प्रत्याशी सैयद इकबाल

सच्चाई और अच्छाई की होगी जीत सेमरी में बदलाव की नई उम्मीद : भावी मुखिया प्रत्याशी सैयद इकबाल


जे टी न्यूज़, करगहर (रोहतास) : रोहतास जिला अंतर्गत करगहर प्रखंड की सेमरी पंचायत की मिट्टी पर जैसे ही भावी मुखिया प्रत्याशी सैयद इकबाल ने कदम रखा, वैसे ही उनके शब्दों में अपने गांव,अपनी मिट्टी और अपने लोगों के प्रति अपनापन साफ झलक उठा। उन्होंने भावुक स्वर में कहा “यह पंचायत सिर्फ मेरी पहचान नहीं,मेरा परिवार है। यहां के लोगों का प्यार और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं राजनीति करने नहीं,सेवा करने आया हूं। पहले काम होगा फिर नाम अपने आप होगा।” सैयद इकबाल ने कहा कि वर्षों से पंचायत की भोली-भाली जनता को सपने दिखाकर ठगा गया। लोगों की भावनाओं के साथ खेलकर कुछ लोगों ने सिर्फ अपना स्वार्थ पूरा किया,लेकिन अब समय बदलने वाला है। अब पंचायत में झूठ, छल और दिखावे की नहीं, बल्कि सच्चाई,ईमानदारी और विकास की राजनीति होगी। उन्होंने कहा कि वे जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले इंसान हैं और पंचायत की तरक्की ही उनका सबसे बड़ा सपना है। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा —
“चुनाव आते ही कई चेहरे बदल जाते हैं। बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं लोगों को जाति,धर्म और लालच के नाम पर बांटने की कोशिश होती है। शिकारी आएगा,जाल बिछाएगा,दाना डालेगा,लेकिन मेरे पंचायत के लोग अब जाग चुके हैं। आप लोग किसी के बहकावे में मत आइए,क्योंकि एक गलत फैसला आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बर्बाद कर देता है।”


सैयद इकबाल ने कहा कि उनका सपना ऐसी सेमरी पंचायत बनाना है जहां हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान हो, युवाओं को सम्मान मिले,बुजुर्गों को सहारा मिले और हर घर तक विकास पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता का विश्वास उनके लिए किसी पद से बड़ा है और वे जीवन भर उस विश्वास को टूटने नहीं देंगे। आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। सईयद इकबाल अहमद किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करता है। आप लोगों ने मुझे जिस आशा और उम्मीद के साथ अपना विश्वास देकर मुझे काबिलियत समझा है आपकी उम्मीदों पर पानी नहीं फिरने दूंगा। मेरे कामों के द्वारा पंचायत में एक नई क्रांति की शुरुआत होगी। जो जनता को साफ-साफ दिखाई देगा।
अंत में उन्होंने पंचायतवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा
“मैं वादा नहीं,विश्वास लेकर आया हूं। आपका बेटा,आपका भाई बनकर पंचायत की सेवा करूंगा। सच्चाई और अच्छाई की जीत तय है।बस आपका साथ और आशीर्वाद चाहिए।”

Related Articles

Back to top button