कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला स्तरीय बैठक आहूत

कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला स्तरीय बैठक आहूत
जे टी न्यूज

खगड़िया: जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में 11 जनवरी 2023 से खगड़िया जिला सीमा पसराहा जॉन सतीश नगर के समीप भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश को लेकर खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला स्तरीय बैठक आहूत की गई। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता हेतु बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक अभय कुमार सार्जन एवं अमरेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान की अध्यक्षता में जिला के वरिष्ठ नेताओं एवं सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, पूर्व प्रखंड अध्यक्षों सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।पर्यवेक्षक अभय कुमार सार्जन ने कहा कि आज देश में नफरत का माहौल पैदा कर फिरकापरस्त ताकत देश को कमजोर करने की कोशिश में लगे हैं, इसलिए हमारे नेता राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा कर देश में नफरत की दुकान को बंद कराने में लगे हुए हैं।

पर्यवेक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा सीमित जगहों पर हो रही है, जहां उनकी यात्रा नहीं जा सका, वैसे राज्यों में वहां के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, इसी परिप्रेक्ष्य में बिहार के बांका जिला के मंदार हिल से भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, सहित अन्य जिलों में होते हुए बोधगया तक 50 दिनों की यात्रा की जाएगी। जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने उपस्थित कांग्रेसजनों से इस भारत जोड़ो यात्रा में अपना तन मन धन से सहयोग देकर इसे सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह जी के नेतृत्व में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे साहब के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा।

उपस्थित कई नेताओं ने भी भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने पर बल दिया और उसमें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सुजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, सुर्यनारायण वर्मा, प्रीति वर्मा, राज किरण ठाकुर, अजय ठाकुर, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार विद्यार्थी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला महासचिव कैलाश शर्मा, वीरेंद्र मोहन झा, मनोज मिश्रा, रामचंद्र यादव, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, एन एस यू आइ प्रदेश महासचिव नवीन यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्नी कुमार, कांग्रेस नेता सुभाष रत्न, खगड़िया सदर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष उदय यादव, नगर अध्यक्ष रोशन चंद्रवंशी, मानसी प्रखंड अध्यक्ष प्रतिभा देवी, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद हसन, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, प्रभाकर यादव, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार आदि नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button