जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर ‘राष्ट्रीय अमात समाज कल्याण समिति’ के एक शिष्टमण्डल द्वारा उनसे की शिष्टाचार भेंट ।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर ‘राष्ट्रीय अमात समाज कल्याण समिति’ के एक शिष्टमण्डल द्वारा उनसे की शिष्टाचार भेंट ।

जेटीन्यूज़
भागलपुर/मुंगेर/पटना: बुधवार को पटना के स्ट्रैंड रोड पर स्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य, संजय झा के आवास पर ‘राष्ट्रीय अमात समाज कल्याण समिति’ के एक शिष्टमण्डल द्वारा शिष्टाचार भेंट की गई, जहाँ उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। शिष्टमंडल ने समाज के लोगों को शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की। शिष्टमंडल में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ.घनश्याम राय, पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता भानू प्रताप राय, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता महा नारायण राय, बब्लू राय, मुन्ना राय सहित अन्य मौजूद रहे । इस अवसर पर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी भी अपने लाव-लश्कर के साथ उपस्थित हुए। दो-तीन मिनट रूके और चलते बने। भीड़ ने चिल्लाकर नीतीश कुमार से कहा ” *पार्टी के कार्यकर्ताओं की व्याकुलता”* को समझिए,बावजूद वो निकल गए।

Related Articles

Back to top button