जन सरोकारों के मुद्दों से भटकी भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई ने तोड़ दी आम जनता की कमर

जन सरोकारों के मुद्दों से भटकी भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई ने तोड़ दी आम जनता की कमर

बिस्फी प्रखंड मुख्यालय में राजद का एक दिवसीय धरना में उमड़ी आम जनता की भीड़

प्रखंड मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते राजद नेताओं एवं कार्यकर्ता

जे टी न्यूज, मधुबनी

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बिस्फी प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का सफल आयोजन सांसद प्रतिनिधि सह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। धरना में महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, किसानों के विषय पर संबोधित करते हुए विधायक आसिफ अहमद ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है तथा आम लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब, किसान, मजदूर, छात्र और युवा सभी वर्ग प्रभावित हैं।
सांसद प्रतिनिधि सह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार जन सरोकारों के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, जबकि बेरोजगारी के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था बदहाल है और कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचार-प्रसार में व्यस्त है। उन्होंने सरकार से जनहित के मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनरेश यादव एवं प्रो इस्तियाक अहमद, पूर्व मुखिया सह पर्यवेक्षक रुदल यादव, पूर्व उप प्रमुख भोला यादव , डॉ विजयचंद्र घोष, मुखिया पवन यादव, रामप्रबोध यादव, अरुण यादव, जितेंद्र उर्फ मुन्ना यादव मो गालिब, जक्की पम्मू, मो अल्लामा, राजू यादव, बड़ी संख्या में राजद के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय किसान नौजवान उपस्थित रहे। धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा अंत में सरकार के नाम बीडीओ बसंत कुमार एवं सीओ संतोष कुमार सिंह को मांग पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।

Related Articles

Back to top button