नव विवाहित सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए बट सावित्री पूजा किया
नव विवाहित सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए बट सावित्री पूजा किया

जे टी न्यूज, खगड़िया(गीता कुमार): जिला अंतर्गत परबत्ता प्रखंड के विभिन्न पंचायत में सहित खगड़िया नगर परिषद, गोगरी जमालपुर नगर परिषद, परबत्ता नगर पंचायत के अलावा ग्रामीण इलाक़ों में भी बट पर्व को लेकर बड़ी उत्साहपूर्वक नव विवाहित सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए बट सावित्री पूजा की। बताते चले की वट सावित्री त्यौहारहिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है, जिसे विवाहित महिलाएँ अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं। यह पर्व ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएँ वट (बरगद) वृक्ष की पूजा करती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं।
पौराणिक कथा के अनुसार, पतिव्रता सावित्री ने अपने तप, प्रेम और दृढ़ संकल्प से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से यह व्रत पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। वहीं आज दिन भर बड़ी उत्साह के साथ नव विवाहित महिला सहित बट व्रती बरगद वृक्ष के नीचे पहुंचकर
महिलाएँ नए वस्त्र और श्रृंगार धारण कर वट वृक्ष के चारों ओर धागा बाँधी तथा परिवार की खुशहाली की कामना किए हैं। गाँवों और शहरों में यह पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पिपरालतीफ मड़ैया पंचायत देवरी ,पंचायत के सैकड़ों सुहागिन महिला व्रत करके पंचायत सहित देशवासियों की खुशहाली हेतु व्रत की है।
वट सावित्री व्रत हमें प्रेम, त्याग, विश्वास और नारी शक्ति का संदेश देता है।



