सम्मान समारोह में नव चयनित जवानों का हुआ अभिनंदन

मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता : अर्चना कुमारी

सम्मान समारोह में नव चयनित जवानों का हुआ अभिनंदन

मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता : अर्चना कुमारी

जे टी न्यूज, खगड़िया: शहर से सटे खगड़िया-अलौली पथ स्थित रॉयल पैलेस, बछौता में मथुरापुर फिजिकल एकेडमी द्वारा आर्मी, बिहार पुलिस एवं होमगार्ड पद पर नव चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर अतिथियों द्वारा मथुरापुर फिजिकल एकेडमी के पहले प्रयास में 90% चयनित अभ्यर्थियों को कैप,मेडल, मोमेंटो एवं माला से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेडमी के निदेशक प्रशिक्षक आनंद कुमार ने की।
समारोह का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी एवं जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन प्रशिक्षक कुन्दन कुमार ने किया। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।


अपने संबोधन में उद्घाटनकर्त्ता नगर सभापति अर्चना कुमारी ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब ये युवा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर देश सेवा के साथ-साथ उच्च पदों की तैयारी कर और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने मथुरापुर फिजिकल एकेडमी का भी प्रशंसा की।
मुख्य अतिथि जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह मुखिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नगर सभापति से मथुरापुर खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने हेतु सरकार को प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया। वहीं जदयू के बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल ने भी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
विशिष्ट अतिथि जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि यह सम्मान समारोह युवाओं के संघर्ष, समर्पण, अनुशासन और सफलता का उत्सव है। चयनित अभ्यर्थियों की उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज एवं जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सेवा के साथ उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।


मौके पर कोबरा फिजिकल एकेडमी के निदेशक सेवानिवृत्त आर्मी प्रिंस कुमार, दादा फिजिकल एकेडमी के निदेशक पवन कुमार, डॉ. ऊर्जेश कुमार, शशिकांत कुमार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार, सौरव कुमार, रौशन, बब्बू, दीपक, विशाल, गौरव, नमनजीत एवं प्रीतम कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मान समारोह आयोजित किए जाने के लिए मथुरापुर फिजिकल एकेडमी के निदेशक आनंद कुमार के इस तरह के प्रयास का सराहनीय बताया।

Related Articles

Back to top button