कर्बला की कुर्बानी मानवता की सबसे बड़ी मिसाल” – नूतन गुप्ता

“कर्बला की कुर्बानी मानवता की सबसे बड़ी मिसाल” – नूतन गुप्ता


जे टी न्यूज़, पूर्णिया : मुहर्रम के मुकद्दस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की पूर्णिया जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने मैदान-ए-कर्बला के अमर शहीदों, हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की महान कुर्बानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कर्बला का इतिहास केवल एक धार्मिक घटना नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, त्याग और मानवता की रक्षा के लिए दिए गए अद्वितीय बलिदान का अमर अध्याय है। हजरत इमाम हुसैन ने अन्याय और अत्याचार के सामने कभी समझौता नहीं किया तथा अपने सर्वोच्च बलिदान से पूरी मानवता को सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा दी।


भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता ने कहा कि मुहर्रम का संदेश समाज में प्रेम, सद्भाव, करुणा और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने का आह्वान करते हुए प्रदेश एवं देशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Back to top button