श्री नरेंद्र नारायण यादव जी, उपाध्यक्ष बिहार विधानसभा ने जाना कुशलक्षेम
श्री नरेंद्र नारायण यादव जी, उपाध्यक्ष बिहार विधानसभा ने जाना कुशलक्षेम

जे टी न्यूज, पटना: श्री नरेंद्र नारायण यादव जी, उपाध्यक्ष, बिहार विधानसभा, पटना, अपने सुपुत्र श्री आदित्य नारायण एवं आप्त सचिव श्री पुलेंदु कुमार के साथ इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान, पटना (पीएमसीएच परिसर) पधारकर मेरा कुशलक्षेम जाना।
मेरे अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त होते ही अस्पताल पहुँचकर उन्होंने मेरा हाल-चाल जाना, चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा मेरे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पुनः जनसेवा में सक्रिय होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
उपाध्यक्ष श्री आदित्य नारायण एवं आप्त सचिव श्री पुलेंदु कुमार का आत्मीय स्नेह, शुभेच्छाएँ एवं संवेदनशीलता मेरे और मेरे परिवार के लिए अत्यंत संबल प्रदान करने वाली है।
मैं आप सभी के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके स्नेह, शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
