कुशेश्वरस्थान के शैक्षणिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुशेश्वरस्थान पूर्वी :- प्रोफेसर कुशेश्वर यादव मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक साथ राज्य के 211 डिग्री महाविद्यालयों का ऑनलाइन किया उद्घाटन मौके पर मौजूद रहे जिला के कई आला-अधिकारी, सैकड़ों लोग इस ऐतिहासिक पल का बने गवाह
कुशेश्वरस्थान के शैक्षणिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुशेश्वरस्थान पूर्वी :- प्रोफेसर कुशेश्वर यादव
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक साथ राज्य के 211 डिग्री महाविद्यालयों का ऑनलाइन किया उद्घाटन
मौके पर मौजूद रहे जिला के कई Real-world, सैकड़ों लोग इस ऐतिहासिक पल का बने गवाह

जे टी न्यूज़, कुशेश्वरस्थान : – कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने भागलपुर से ऑनलाइन माध्यम से राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, दरभंगा का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मिथिला की समृद्ध परंपरा के अनुरूप सभी विशिष्ट अतिथियों एवं पदाधिकारियों का पाग एवं चादर से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद विशाल एलईडी स्क्रीन पर भागलपुर से मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ देखा।
उद्घाटन के बाद महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर कुशेश्वर यादव ने नवप्रवेशित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को अपना पहला प्रेरक व्याख्यान देते हुए कहा कि आज का दिन दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड सहित राज्य के 211 ऐसे प्रखंडों के लिये मील का पत्थर साबित हुआ है, जहां पहले से कोई भी कॉलेज नहीं था। आज का दिन ऐसे प्रखंडों के लिये ऐतिहासिक दिन साबित हुआ है और एक नया अध्याय शुरू हुआ है। जब बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने भागलपुर से ऑनलाइन माध्यम से राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, दरभंगा सहित 211 डिग्री महाविद्यालयों का विधिवत उद्घाटन किया है। आगे उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नियमित अध्ययन, नैतिक मूल्यों तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय अपने क्षेत्र के युवा एवं युवतियों के लिए उच्च शिक्षा का नया द्वार खोलेगा और सामाजिक व शैक्षणिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। प्रोफेसर यादव ने आगे छात्र – छात्राओं को 100 मार्क्स के हेड वाइज डिस्ट्रिब्यूशन को बताया ताकि उन्हें मार्किंग पेटर्न की भी जानकारी मिल सके।
समारोह में उपस्थित लोगों ने बिहार सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता थी। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि और मील का पत्थर बताया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर उत्साह, उल्लास और गौरव के वातावरण से सराबोर रहा। उद्घाटन का यह ऐतिहासिक क्षण इस क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में इस क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएँ, अभिभावक तथा जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


