अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में भरण-पोषण से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई

अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में भरण-पोषण से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों पर क्रमवार विचार किया गया तथा संबंधित पक्षों की बातें ध्यानपूर्वक सुनी गईं।
इस अवसर पर कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 08 आवेदनों का निष्पादन सुनवाई के दौरान ही कर दिया गया। शेष लंबित आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई एवं अगले आदेश के लिए सुरक्षित रखा गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र आवेदकों को समय पर न्याय एवं राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button