एआई तकनीक से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर करगहर विद्यालय ने बढ़ाया डिजिटल शिक्षा की ओर मजबूत कदम
पाथफाइंडर विद्यालय प्रोफाइलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया सफल शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिक्षण का मिला मार्गदर्शन
एआई तकनीक से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर
करगहर विद्यालय ने बढ़ाया डिजिटल शिक्षा की ओर मजबूत कदम
पाथफाइंडर विद्यालय प्रोफाइलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया सफल
शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिक्षण का मिला मार्गदर्शन

जे टी न्यूज, करगहर (रोहतास)रोहतास जिले के करगहर मे स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पाथफाइंडर विद्यालय प्रोफाइलिंग एवं नामांकन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह कार्यक्रम शिक्षकों के लिए माइक्रोसॉफ्ट उन्नयन अभियान,पिरामल फाउंडेशन तथा बिहार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी)बिहार के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई)आधारित आधुनिक शिक्षण व्यवस्था को बढ़ावा देना शिक्षकों की डिजिटल दक्षता विकसित करना तथा विद्यार्थियों को भविष्य की नई तकनीकों से जोड़ना है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने पूरे आयोजन का सफल नेतृत्व करते हुए आवश्यक प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया। वहीं मास्टर फैसिलिटेटर संजीव कुमार ने विद्यालय प्रोफाइलिंग, दस्तावेज़ीकरण एवं नामांकन की सभी प्रक्रियाओं को व्यवस्थित ढंग से पूर्ण कराया। इस अवसर पर रोहतास जिले के एआई एंबेसडर राघवेंद्र कुमार पांडेय ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर पूरी प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया। उन्होंने शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता,माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट तथा डिजिटल शिक्षण के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में 21वीं सदी के आवश्यक कौशल विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा को अधिक रोचक,प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकता है। साथ ही शिक्षक भी नई तकनीकों का उपयोग कर विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को और बेहतर बना सकते हैं। विद्यालय परिवार ने इस अभिनव पहल का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच और नए युग की शुरुआत बताया। शिक्षकों ने भविष्य में भी ऐसे नवाचारों को अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और विश्वास जताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की सीखने की नई संभावनाएं प्राप्त होंगी।
यह कार्यक्रम करगहर क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि माना जा रहा है।
