12394 सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में रेल नीर की जगह बेचे जा रहे लोकल पानी, यात्रियों से वसूले जा रहे अधिक पैसे
झंझट टाइम्स के स्टिंग ऑपरेशन में हुआ बड़ा खुलासा
12394 सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में रेल नीर की जगह बेचे जा रहे लोकल पानी, यात्रियों से वसूले जा रहे अधिक पैसे
झंझट टाइम्स के स्टिंग ऑपरेशन में हुआ बड़ा खुलासा

जे टी न्यूज, नई दिल्ली/पटना: 20 जुलाई को ट्रेन संख्या 12394 नई दिल्ली–पटना सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों ने आरोप लगाया कि अधिकृत रेल नीर के बजाय लोकल ब्रांड की पानी की बोतलें बेची जा रही हैं। साथ ही, निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूली जा रही है।
जब झंझट टाइम्स के स्टिंग ऑपरेशन में पेंट्री कर्मचारी से इसके बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि पेंट्री में यही पानी उपलब्ध है जिसकी कीमत यात्री से 20 रुपए पार्टी बोतल वसूला जा रहा है जब झंझट टाइम के पत्रकार ने इसका विरोध किया तो पेट्री कर्मचारी पत्रकार के साथ लड़ाई करने को तुल पड़ा। सवाल यह है कि आखिर इसकी जांच क्यों नहीं होती किसकी मिली भगत से रेल नीर की जगह लोकल पानी यात्री के बीच उचित दर से ज्यादा पर क्यों बेची जा रही । सवाल तो बनता है।
यात्रियों का कहना है कि 1 लीटर पानी की बोतल के लिए ₹15 (या वर्तमान रेलवे द्वारा निर्धारित MRP) की जगह जबरन ₹20 वसूले जा रहे हैं। उपलब्ध तस्वीरों में एक लोकल ब्रांड की पानी की बोतल दिखाई दे रही है, जिसे ट्रेन के अंदर बेचे जाने का दावा किया गया है।

रेलवे के नियमों के अनुसार, यदि रेल नीर उपलब्ध नहीं हो तो केवल रेलवे द्वारा अनुमोदित ब्रांड ही बेचे जा सकते हैं और निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक कीमत नहीं ली जा सकती। अधिक कीमत वसूलना नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

