छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी महिलाएं ऐपवा ने छात्रों पर हुए बर्बर लाठी चार्ज की कड़ी निंदा की! ऐपवा राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने जंतर मंतर पर पहुंच कर छात्रों को दिया समर्थन!

छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी महिलाएं

ऐपवा ने छात्रों पर हुए बर्बर लाठी चार्ज की कड़ी निंदा की!

ऐपवा राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने जंतर मंतर पर पहुंच कर छात्रों को दिया समर्थन!

 

धमेंद्र प्रधान इस्तीफा दो!

जे टी न्यूज, दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला संगठन ऐपवा की तरफ से छात्रों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया गया।
भाजपा सरकार बहुत बेशर्मी से अपने एक मंत्री को बचाने के लिए लगातार छात्रों पर दमन कर रही है।
दिल्ली समेत बिहार, मणिपुर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पूरे देश में पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी हैं।

कल रात भी दिल्ली के जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में जमा छात्रों पर बर्बर लाठी चार्ज किया गया। ऐपवा इसकी कड़ी निंदा करती है।

ऐपवा राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड मीना तिवारी ने छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए लाठी चार्ज में पुलिस ने महिलाओं के साथ जो दुर्व्यवहार किया। पूरा देश उसका साक्षी है। लड़कियों के गुप्तांगो पर लाठी से वार किया गया। महिलाओं के कपड़े फाड़े गए। उनको थप्पड़ और जूतों से जिस बेहरमी से मारा गया है। भाजपा सरकार को इसकी जवाबदही देनी पड़ेगी।

ऐपवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू प्रकाश ने छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए, कहा कि एक तरह भाजपा सरकार रेपिस्टों को संरक्षण देती है और उनका फूल मालाओं से स्वागत करती है। वही दूसरी तरफ ये सरकार न्याय मांगते छात्रों और महिलाओं पर हिंसा करती है। जोकि बेहद शर्मनाक है।

ऐपवा मांग करती है कि:
# धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दे।
# केंद्र सरकार छात्रों पर हुए बर्बर लाठी चार्ज की जिम्मेदारी ले और महिलाओं एवं छात्रों के साथ बदसलूनी करने वाले पुलिस अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त करे।
#NTA जैसी भ्रष्ट संस्थाओं को तुरंत रद्द किया जाए।

Related Articles

Back to top button