25 जुलाई को आइसा- आरवाईए का बिहार बंद, छात्रों एवं न्यायपसंद नागरिकों से शामिल होने की अपील
पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बर पुलिसिया दमन मुकदमे के खिलाफ बिहार बंद– आइसा-आरवाईए
25 जुलाई को आइसा- आरवाईए का बिहार बंद, छात्रों एवं न्यायपसंद नागरिकों से शामिल होने की अपील
पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बर पुलिसिया दमन मुकदमे के खिलाफ बिहार बंद– आइसा-आरवाईए

जे टी न्यूज, पटना: पटना में आइसा के आह्वान पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे एवं बिहार में उच्च शिक्षा पर सरकार के हमले के खिलाफ राजभवन मार्च पर बर्बर पुलिसिया दमन एवं गिरफ्तारी पर आइसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। आइसा ने 22 जुलाई को “ब्लैक डे” के रूप में देखते हुए बिहार के नागरिकों से 23 एवं 24 जुलाई को प्रतिरोध दिवस के रूप में अपने अपने ज़िलों में प्रतिवाद कार्यक्रम करने की अपील की है। आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आइसा ने 25 जून को बिहार बंद का ऐलान किया है। बिहार के छात्रों, एवं न्याय पसंद नागरिकों से बिहार बंद को सफल बनाने की अपील की है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को आइसा राज्य अध्यक्ष धनंजय, राज्य सचिव दीपांकर, राज्य उपाध्यक्ष सबा आफरीन, पालीगंज के विधायक संदीप सौरभ, आरवाईए राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुशवाहा, एवं राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि राजभवन मार्च के लिए निकले छात्रों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया, सैकड़ों छात्र घायल हुए हैं। एकतरफ पुलिसिया दमन किया जा रहा था तो दूसरी तरफ छात्रों को ही गिरफ्तार किया जा रहा है एवं मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस कई छात्राओं को गिरफ्तार कर के थाने में ही रखी हुई है।
इस आंदोलन के ज़रिए आइसा निम्नलिखित मांगों के लिए लड़ रहा –

1. धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो!
2. एनटीए को रद्द करो!
3. NEP 2020 वापस लो!
4. गिरफ्तार छात्रों को अविलंब रिहा करो एवं पुलिसिया दमन पर रोक लगाओ।
5. 7.5 CGPA की अनिवार्यता खत्म करो! सबको एक समान डिग्री दो।
6. UG को सरकार के अधीन कर विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर हमला नहीं सहेंगे!
7. बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 निरस्त करने का प्रस्ताव वापस लो !
8. फीस वृद्धि पर रोक लगाओ।
9. निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी क्यों? शिक्षा मंत्री जवाब दो!
आइसा ने यह अपील की है कि 25 जुलाई के बिहार बंद के कॉल को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सफल किया जाए।



