आगामी पांच दिनों में अच्छी बर्षा के नहीं है आसार

आगामी पांच दिनों में अच्छी बर्षा के नहीं है आसार

जे टी न्यूज, पूसा समस्तीपुर

आगामी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 29 जुलाई से 02 अगस्त के बीच उत्तर बिहार के जिलों में अमूमन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.कहीं कहीं हल्की बर्षा हो सकती है.30-31 जुलाई के आसपास गोपालगंज,सीवान एवं पश्चिमी चंपारण जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बर्षा हो सकती है.
यह मौसम पुर्वानुमान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन उच्च अध्ययन केंद्र डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है.
इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.न्यूनतम तापमान 24-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
सापेक्ष आद्रता सुबह में 80- 85 प्रतिशत के आस पास तथा दोपहर में 40 -45 प्रतिशत रहने की संभावना है.
पुर्वानुमानित अवधि में मुख्य रुप से पूर्वी दिशा से औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button