दलितों, पिछड़ों एवं अकलियतों के सामाजिक उत्थान में बी0 पी0 मंडल का बड़ा योगदान रहा: मंगनीलाल मंडल
दलितों, पिछड़ों एवं अकलियतों के सामाजिक उत्थान में बी0 पी0 मंडल का बड़ा योगदान रहा: मंगनीलाल मंडल

जे टी न्यूज़, पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान समाजवादी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्व0 बी पी मंडल जी की जयन्ती राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर स्व0 मंडल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि देश में जब भी सामाजिक परिर्वतन की बात होगी स्व0 मंडल का नाम गर्व से लिया जायेगा। देश और समाज उन्हें वंचितों का सच्चे हितैषी के रूप में हमेशा याद रखेगा। साथ ही उन्होंने हमेशा पिछड़े, दलित एवं अकलियत समाज के उत्थान की लड़ाई लड़ते रहे। देश में पिछड़े और दलित जातियों का अध्ययन कर जो रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपा गया उसे मंडल आयोग के नाम से जाना गया। तदुपरान्त उसी मंडल आयोग की रिपोर्ट को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व0 वी0पी0 सिंह ने 1990 के दशक में लागू कर दिया और पिछड़ों को सत्ता एवं नौकरी में इसके बाद अधिकाधिक भागीदारी मिली।

श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा बी0पी0 मंडल के द्वारा जो पिछड़ों के आरक्षण के लिए अनुशंसा की गई थी उसी का परिणाम रहा की आज पूरे भारत वर्ष में पिछड़ा वाद की राजनीति को बल मिला।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री बीनु यादव, राजद नेता श्री शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, श्री चितरंजन गगन, श्रीमती मधु मंजरी, मुकुंद सिंह,मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल,हरेंद्र कुमार कुशवाहा, संजय यादव, निर्भय अंबेडकर, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, बबलू मालाकार प्रमोद कुमार राम, श्री राजेश पाल, राजेश यादव, महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, कुमर राय, अनीता भारती, डॉ लालदेव प्रसाद यादव, आरिफ हुसैन, सुनीता कुशवाहा, योगेंद्र प्रसाद यादव, गणेश कुमार यादव, विमल कुमार राय,शिवेंद्र कुमार तांती, जॉनसन पेन, रामेश्वर राय, नितेश पाठक, डॉ राजेश सक्सेना, रीना चौधरी, उपेंद्र यादव, डॉ सतीश कुमार, अमरजीत कुमार यादव, अजय कुमार यादव, दिनेश कुमार राम,चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्व० वी०पी० मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

