सदर अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण

डायलिसिस सेंटर की व्यवस्था का लिया जायजा

सदर अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण

डायलिसिस सेंटर की व्यवस्था का लिया जायजा

जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने मंगलवार को सदर अस्पताल,सासाराम में डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में इलाज की व्यवस्था,साफ-सफाई,मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिला पदाधिकारी ने डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने डायलिसिस कराने पहुंच रहे मरीजों की संख्या, उपलब्ध संसाधनों,उपचार की व्यवस्था एवं सेवा के सुचारू संचालन की जानकारी संबंधित चिकित्सकों और कर्मियों से ली। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। मरीजों की सुविधा और संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अस्पताल की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन, डीपीएम,विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button