एमयू ने आयोजित किया राष्ट्रीय खेल दिवस
एमयू ने आयोजित किया राष्ट्रीय खेल दिवस

जे टी न्यूज, मुंगेर: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशानुसार मुंगेर विश्वविद्यालय की क्रीडा परिषद् और आरडी डीजे कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 29 अगस्त, 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। यह ज्ञातव्य हो कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। 2026 वर्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस का थीम है- ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’। कार्यक्रम का आयोजन आरडी एंड डीजे कॉलेज के आर्ट एंड कॉमर्स ब्लॉक के कमरा संख्या- 2 में दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में औपचारिक उद्घाटन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय, विशिष्ट अतिथि के रूप में कीड़ा सचिव डॉ संजय मांझी, कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह , कॉलेज के कीड़ा सचिव डॉ शुभम कुमार, डॉ संतोष कुमार, डॉ कृपाशंकर पांडे, डॉ सैयद अकील, डॉ मिथिलेश आदि मौजूद रहे। स्वागत भाषण डॉ संजय मांझी ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में आज के दिन खेल गतिविधियों को आयोजित किया गया। मंच संचालन कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ शुभम कुमार ने किया। संबोधन के दौरान डॉ घनश्याम राय ने कहा कि भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को एक घंटा खेल के मैदान में स्वस्थ रहने के लिए समय देना है। उन्होंने कहा कि एम की एनएसएस इकाई द्वारा 27 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय खेलो इंडिया संवाद के तहत एकलव्य सेंटर के 13 खिलाड़ी और योग एसोसिएशन के छह खिलाड़ियों का सम्मानित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना हेतु प्रोत्साहित किया।मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार ने संदेश के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ और फिट रहने का संदेश दिया। साथ ही संडे ऑन साइकिल रैली को व्यापक अभियान बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वर मिश्र ने कहा कि वर्तमान वर्ष में इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में मुंगेर विश्वविद्यालय 14 खेलों में प्रतिभाग करेगा।

दूसरे सत्र में डीजे कॉलेज में मैत्रीपूर्ण शतरंज खेल और उसके बाद साईकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली में कुलसचिव और कीड़ा सचिव ने स्वयं साईकिल चलाकर छात्रों को फिटनेस हेतु संदेश दिया। डीजे कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो डॉ बिजेंद्र कुमार ने कहा कि महाविद्यालय में एमयू के स्पोर्ट्स कैलेंडर के अलावा डिपार्टमेंटल खेलकूद प्रतियोगिता को आयोजित कर प्रतिभा को निखारा जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिजीत, मृत्युंजय, सुमित के अलावा क्रीडा परिषद् के कार्यालय कर्मी अमित और देवव्रत, प्रमोद कुमार सिंह आदि की अहम् भूमिका रही। कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी, खिलाड़ी, एनएसएस स्वयंसेवक आदि को मिलाकर लगभग 200 लोग मौजूद थे।

