नाबालिक मृतकों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
किया न्याय देने की मांग, निकाला प्रतिरोध कैंडल मार्च, की नुक्कड़ सभा
नाबालिक मृतकों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
किया न्याय देने की मांग, निकाला प्रतिरोध कैंडल मार्च, की नुक्कड़ सभा

जे टी न्यूज, खगड़िया: देश बचाओ अभियान के बैनर तले बेटी बचाओ संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ लखाचक बेलछी बाढ पटना में 12 वर्ष की नाबालिक लड़की का बलात्कार कर हत्या करने पर मृतकों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर एवं कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
तथा प्रतिरोध कैंडल मार्च सदर अस्पताल चौकपर निकाला गया।
कैंडल मार्च में मृतकों को न्याय देने, दोषी को एनकाउंटर करने, फांसी देने, आश्रित परिजन को सुरक्षा देने, एक करोड़ रुपए मुआवजा देने, अश्लील हरकत करने वाले सभी दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने, चहूंओर बढ़ रहे घटना पर रोक लगाने की मांग संबंधित तथा सरकार विरोधी नारे लगाए गए।
वही प्रतिरोध मार्च में जमुई बांका समस्तीपुर मुजफ्फरपुर पटना बेगूसराय आदि बिहार सहित पूरे देश में अश्लील हरकत छेड़छाड़ बलात्कार हत्या की घटनाएं के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया एवं घटना की घोर निंदा किया तथा बिहार व देश को महाजंगल राज करार दिया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बिहार यूपी एवं केंद्र सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग किया।
प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता देश बचाओ अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया तथा मंच संचालन पंकज यादव ने किया। वहीं धर्मेंद्र कुमार राजेश कुमार मधुबाला सतीश कुमार बिट्टू कुमार आदि ने घटना की घोर निंदा करते हुए सरकार की जातिवादी मानसिकता को आड़े हाथों लिया। कहा कि सरकार जातीय मानसिकता से ग्रसित होकर कुशासन चला रही है जिससे आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। सबों ने एक स्वर में आंदोलन तेज करने का आम जनता सफल किया।

