माय भारत द्वारा बैरिया मंच पर प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान आयोजित
माय भारत द्वारा बैरिया मंच पर प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान आयोजित

जे टी न्यूज, सुपौल: माय भारत की स्वयंसेवक रंजु कुमारी के द्वारा सामुदायिक भवन, बैरिया मंच इस मंच पर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद,एव पंडित जवाहरलाल नेहरू भी वर्ष 1954 में कोशी नदी पर संबोधन कर बांध निर्माण में मिट्टी दिए थे। प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जागरूक किया गया तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए लोगो से अपील कर नुक्कर नाटक के माध्यम से बताया गया।
इस दौरान लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, कपड़े एवं कागज के थैले का इस्तेमाल करने तथा अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। स्वयंसेवक रंजु कुमारी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्लास्टिक मुक्त अभियान में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर त्रिफला देवी ,रेनू कुमारी,रेखा कुमारी, डॉ फुलेश्वर यादव,तिलक कुमार,अशोक कुमार,प्रमोद कुमार यादव,दिनेश कुमार,अन्य लोग मौजूद थे।
