प्राध्यापक डाॅ. रामदयाल को दी गई भावभीनी विदाई

प्राध्यापक डाॅ. रामदयाल को दी गई भावभीनी विदाई

जे टी न्यूज, मधुबनी:
लदनियां प्रखंड के खाजेडीह स्थित एसएमजे काॅलेज के सभागार में बुधवार को प्राचार्य डाॅ.शशिभूषण कुमार की देखरेख में अवकाशोपरांत हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ. रामदयाल यादव को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। उनका सम्मान मिथिला की परम्परानुसार पाग व दोपटा से किया गया। कर्मियों ने कहा कि उनमें अच्छे व सच्चे शिक्षक होने के सारे गुण समाहित थे। प्राचार्य ने उन्हें प्रखर वक्ता बताया।
मौके पर प्रो. हरिनारायण यादव, प्रो. गौरीशंकर कामत, प्रो. रामबालक सिंह, प्रो. अजय कुमार, प्रो. कामानंद प्रसाद, प्रो. रामाशीष सिंह, प्रो. रामप्रकाश सिंह, प्रो.शंभूनाथ यादव, प्रो. नसीबलाल सिंह, प्रो. भोगेन्द्र सिंह, प्रो. उपेंद्र कुमार सिंह, प्रो.शंभूनाथ झा, प्रो. लुचाई सिंह, प्रो. दिलीप कुमार, प्रो. अशोक प्रसाद, प्रो. राघवेन्द्र ठाकुर, केशवर सिंह, अशोक कुमार, बेचन कामत, संजय कुमार सिंह व अन्य थे।

Related Articles

Back to top button